गोदिया एक्सप्रेस का ठहराव होने पर लोगों ने ड्राइवर को माला पहना किया स्वागत
मुहम्मदाबाद- गोदिया एक्सप्रेस का ठहराव युसुफपुर स्टेशन पर शुरू हुआ।पहले दिन गोदिया एक्सप्रेस के रूकने पर स्टेशन पर बड़ी संख्या मे उपस्थित लोगो ने ट्रेन के दोनों ड्राइवरो को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।स्थानीय लोगो की लम्बे समय से गोदिया एक्सप्रेस का ठहराव युसुफपुर स्टेशन पर करने की मांग का संज्ञान लेकर सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने ट्रेन संख्या 12231 अप बरौनी गोदिया एक्सप्रेस का ठहराव युसुफपुर स्टेशन पर कराया बुधवार को पहले दिन ट्रेन अपने निर्धारित समय पर शाम 5 बजकर 5 मिनट पर जब युसुफपुर स्टेशन पर रूकी तो वहां पहले से उपस्थित लोगो ने ट्रेन के दोनो ड्राइवरो को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया उसके बाद भाजपा नेता विरेन्द्र राय,पूर्व पीसीएस अधिकारी मनोज राय,डीसीएफ गाजीपुर के उपाध्यक्ष आनन्द कुमार त्रिपाठी,डीसीबी के निदेशक कृपाशंकर राय,समाजसेवी डा० ओमप्रकाश गिरी व नारायण तिवारी ने हरी झण्डी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया।ट्रेन के रूकने से उत्साही कार्यकर्ताओं ने सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त के समर्थन मे नारेबाजी भी किया। इस ट्रेन का युसुफपुर स्टेशन पर ठहराव होने पर स्थानीय लोगो मे हर्ष ब्याप्त है।इस ट्रेन से लोगो को गाजीपुर, जौनपुर वाराणसी के साथ ही धार्मिक यात्रा मैहर और विन्ध्याचल जाने मे सुविधा मिलेगी।इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष ओ पी गिरी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राम जी गिरी,राम बहादुर तिवारी, अनिल कुमार पाण्डेय, संजय अग्रवाल, विष्णु दयाल गुप्ता, शशि कुमार राय, शिवा शंकर राय,स्टेशन अधीक्षक मेहदी हसन ,सहायक स्टेशन मास्टर आलोक यादव आदि लोग मौजूद रहे।


