पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के नाम पर भड़की हिंसा को लेकर सौंपा ज्ञापन
नोएडा। पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के नाम पर भड़की हिंसा को लेकर देशभर में विरोध के साथ ही नोएडा महानगर में भी विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिटी मुख्यालय सेक्टर 19 पर जमकर विरोध प्रदर्शन के साथ राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा को ज्ञापन सौंपा गया।

सैकडों की संख्या में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। जिला प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में बताया कि पश्चिम बंगाल में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के विरोध में भड़की हिंसा, खासकर मुर्शिदाबाद, मालदा, हुगली और दक्षिण 24 परगना जैसे जिलों में हुई घटना से सैकड़ों हिंदू परिवारों के पलायन कर रहे हैं। हिंसा के पीछे बांग्लादेशी कट्टरपंथी संगठनों की संलिप्तता और स्थानीय राजनीतिक समर्थन के आरोप भी लगाए हैं।
विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे हिंदू-विरोधी और तुष्टिकरण की नीति का परिणाम बताया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की, जिसमें कुछ ने राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।
मौके पर विभाग मंत्री ललित भारद्वाज ,अध्यक्ष छाया सिंह, मंत्री दिनेश महावर, श्रीमान सुमित बजरंग दल संयोजक, उपाध्यक्ष सत्यवीर, धर्म प्रसार जितेंद्र, सह मंत्री राजीव शर्मा प्रवेश, प्रचार प्रमुख राहुल दुबे व समस्त कार्यकर्ता व हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे.


