सामाजिक संस्था द्वारा चलाया गया मेरा तिरंगा देश की शान अभियान

सामाजिक संस्था द्वारा चलाया गया मेरा तिरंगा देश की शान अभियान

नोएडा। जीवन अर्पण सामाजिक संस्था द्वारा चलाया गया तिरंगा देश की शान अभियान इस दौरान संस्था के सदस्यों ने मुख्य मार्ग मकान दुकान मार्केट झुग्गी बस्ती आदि विभिन्न क्षेत्रों में जाकर क्षतिग्रस्त अवस्था में लगे हुए तिरंगा झंडा को सम्मान के साथ उतारकर एकत्रित करने का कार्य किया इसके अलावा सभी लोगो को जागरूक भी किया गया।

इस मौके पर संस्था के संस्थापक दीपांशु शर्मा ने बताया कि बीते वर्ष आजादी के 75वे आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा झंडा लगाने का कार्य किया गया था देश की सभी जनता ने अपने मकान-दुकान आदि में तिरंगा लगाने का कार्य किया था जो कि सभी तिरंगा झंडा आज के समय में कहीं ना कहीं क्षतिग्रस्त अवस्था में लगे हुए नजर आ रहे हैं जिसको सभी के द्वारा उन्हें अनदेखा किया जा रहा है जहां एक तरफ राष्ट्रीय की सेवा में लगा हुआ जवान राष्ट्र की खातिर अपना बलिदान देने को तैयार रहता है उसी तिरंगे की आज दशा क्षतिग्रस्त हुई पड़ी है यह हमारे लिए अति दुखद का विषय है जो कि नहीं होना चाहिए जहां कहीं भी तिरंगा झंडा क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले तुरंत सम्मानपूर्व उतार देना चाहिए।

इस मोके पर-: दीपांशु शर्मा,निशु उपाध्याय,अनमोल सहगल,आर्यन शुक्ला,लोकेश सिंह,तुषार गुप्ता आदि उपस्थित रहे!