मुनि कमल कुमार अपने दो सहवर्ती संतो के साथ नोएडा पधारे
नोएडा। जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ के महा तपस्वी आचार्य महाश्रमण के सुशिष्य मुनि कमल कुमार अपने दो अन्य सहवर्ती संतो मुनि अमन कुमार और मुनि नमी कुमार के साथ 2 मई को नोएडा पधारे। मुनि श्री नोएडा के सेक्टर 71,सेक्टर 23 से विचरण करते हुए आज 4 मई को 10.30 बजे ए 713 सेक्टर 19 नाहटा सदन में मोती लाल, सुरेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ नाहटा के यहां पधारे। सेक्टर 19 में लोकप्रिय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने मुनि श्री के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

महातपस्वी आचार्य महाश्रमण के महातपस्वी मुनि कमल कुमार 44 वर्षों से एक दिन खाना और एक दिन उपवास की तपस्या में लीन है वहीं एक ओर संत मुनि श्री नमी कुमार जी के मास खमण की तपस्या का इग्यारहवें दिन की तपस्या गतिमान है !
मुनिश्री का सेक्टर 19 में आज दोपहर 1.30 बजे प्रवचन हुआ जिसमे मुनि श्री कमल कुमार जी ने फरमाया कि अनुशासन सबसे बड़ी बात है अनुसासन बनाए रखने के लिए मनुष्य को जितना सरल,मुलायम होना चाहिए उतना कठोर भी होना जरूरी है ! उन्होंने फरमाया कि कठोर होने का यह मतलब नहीं की थपड़ मारे, कान पकड़े,डांटे,बुरा भला करे बल्कि नजर हटलेना,बात ना कर अहसास दिलाना भी कठोरता का परिचायक है ! इन सब से अनुसासन बनाया रखा जा सकता है !मुनि श्री ने तपस्या किए जाने पर जोर दिया।
प्रवचन दर्जनों श्रावक श्राविकाओं ने सुना। प्रवचन के बाद 4 बजे सेक्टर 23 की तरफ वापस पधार पधार गए। मुनि श्री सेक्टर 23 में रात्रि परवास के बाद कल इंद्रापुरम की तरफ सुबह जल्दी ही प्रस्थान करेंगे !


