मोबाइल झपट कर बदमाश हुए फरार, पुलिस जांच मे जुटी

मोबाइल झपट कर बदमाश हुए फरार, पुलिस जांच मे जुटी

गाजीपुर  कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मोड़ के पास शनिवार की देर शाम बाजार कर घर लौट रहे एक साइकिल सवार युवक से एक बाइक पर सवार दो साल ओढ़े हुए बदमाशों ने साइकिल से बात करते जा रहे युवक की मोबाइल छीन ली ।युवक के काफी प्रयास के बाद बदमाश मोबाइल छीनकर भागने में कामयाब निकले ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गुप्ता पुत्र पन्नालाल गुप्ता निवासी सहाबुद्दिनपुर शनिवार की देर शाम कासिमाबाद बाजार करने गया था वापसी के दौरान जैसे ही ब्रह्मस्थान मोड़ के पास पहुंचा एक बाइक पर दो साल ओढ़े हुए बदमाश मोबाइल छीनने लगे जिस पर युवक ने काफी देर तक बदमाशों से संघर्ष करने का प्रयास किया तब तक बदमाश मोबाइल छीनकर भागने में कामयाब रहे ।पीड़ित ने मोबाइल छीनौती की सूचना कासिमाबाद पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित युवक ने मोबाइल छीनौती को लेकर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कासिमाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि जानकारी मिली है छानबीन की जा रही है।