प्रोमेथियस स्विमिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, दिल्ली-एनसीआर शीर्ष स्कूलों और अकादमियों के 250 से अधिक युवा तैराकों ने दिखाया दम
नोएडा: प्रोमेथियस स्कूल, नोएडा के तत्वावधान में 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय ‘प्रोमेथियस स्विमिंग चैंपियनशिप’ का आज भव्य एवं सफल समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के प्रतिष्ठित स्कूलों और खेल अकादमियों के 250 से अधिक बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लेकर अपनी गति, तकनीक, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन बालिकाओं की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जबकि दूसरे दिन बालक वर्ग के रोमांचक मुकाबले हुए। इस दौरान फ्रीस्टाइल, बटरफ्लाई, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक और व्यक्तिगत मेडले की विभिन्न श्रेणियों में तैराकों ने कड़े मुकाबले पेश किए। चैंपियनशिप में प्रोमेथियस स्कूल, पाथवेज स्कूल नोएडा, प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी, सैंक्टा मारिया इंटरनेशनल स्कूल, अरावली इंटरनेशनल स्कूल, कोठारी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा, प्रज्ञान स्कूल ग्रेटर नोएडा, लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल, माउंट कार्मेल स्कूल, श्री वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल, द खेतान स्कूल नोएडा, बाल भारती पब्लिक स्कूल (पीतमपुरा), एपीजे स्कूल (फरीदाबाद), जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल (पश्चिम विहार), इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल और संत निरंकारी बॉयज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित कई प्रमुख संस्थानों के तैराकों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग सर्वश्रेष्ठ तैराक बने ग्रुप 1 से देवांश राज जुल्का (सैंक्टा मारिया इंटरनेशनल स्कूल), ग्रुप 2 से आरेज़ आसिफ (अरावली इंटरनेशनल स्कूल), ग्रुप 3 से रुद्र जोशी (प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी), ग्रुप 4 से शौर्यन मलिक (प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी), ग्रुप 5: शौर्य सिंह (बीबीपीएस, पीतमपुरा) और ओपन श्रेणी में चैतन्य शर्मा (संत निरंकारी बॉयज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल), प्रतियोगिता के बालिका वर्ग सर्वश्रेष्ठ तैराक बनी, ग्रुप 1 से मेशिका लवानिया (प्रोमेथियस), ग्रुप 2 से श्रद्धा जोशी (प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी), ग्रुप 3 से परिधि (माउंट कार्मेल स्कूल), ग्रुप 4: नायरा भीमा (श्री वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल), ग्रुप 5 से प्रज्ञा भदौरिया (आर्मी पब्लिक स्कूल)
आयोजन के अवसर पर प्रोमेथियस स्कूल के संस्थापक चेयरपर्सन एवं हेड ऑफ स्कूल मुकेश शर्मा ने कहा कि खेलों को शिक्षा जितनी ही प्राथमिकता मिलनी चाहिए। भविष्य के चैंपियन तैयार करने के लिए बच्चों को स्कूली स्तर से ही उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और नियमित प्रतियोगिताओं के मंच देने होंगे। चैंपियन बनने की शुरुआत स्कूल से होती है और यह चैंपियनशिप उसी सोच को धरातल पर उतारने का प्रयास है। जब बच्चे अपने हमउम्र साथियों को पोडियम पर खड़े होते देखते हैं, तो उनमें खेल के प्रति लगन और आगे बढ़ने की प्रेरणा स्वतः जागृत होती है।
प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण (Live Stream) भी उपलब्ध कराया गया, जिससे देश भर के अभिभावक और खेल प्रेमी युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और ऊर्जा के साक्षी बन सके।
???? लाइव प्रसारण लिंक: https://youtube.com/live/CPCjntU3fHg?feature=share


