जिला संयुक्त चिकित्सालय को राजन श्रीवास्तव ने दी व्हीलचेयर

जिला संयुक्त चिकित्सालय को राजन श्रीवास्तव ने दी व्हीलचेयर

 जिला संयुक्त चिकित्सालय को राजन श्रीवास्तव ने दी व्हीलचेयर
नोएडा। मुख्य जिला चिकित्सा अधीक्षक गौतम बुध नगर द्वारा अस्पताल में आने वाले मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने समाजसेवी राजन श्रीवास्तव से अस्पताल के लिए व्हीलचेयर की मांग की। जिस पर राजन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को 5 व्हीलचेयर अस्पताल को दी।

राजकीय जिला संयुक्त चिकित्सालय सेक्टर 30 के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पवन कुमार अरुण की मांग पर श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट व श्री नारायण संस्कृतिक चेतना न्यास के अध्यक्ष समाजसेवी राजन श्रीवास्तव ने अस्पताल मे आने वाले मरीजों की सहायता हेतु 5 व्हीलचेयर दान में दी।

सीएमएस डॉ पवन कुमार अरुण ने इस कार्य के लिए राजन श्रीवास्तव का आभार जताया। गौरतलब है कि इसके पहले भी राजन श्रीवास्तव ने अस्पताल को एंबुलेंस कोरोना काल में मास्क पीपीई किट, सैनिटाइजर आदि देकर अस्पताल  का सहयोग किया था इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट आलोक पांडेय, राजन कुमार श्रीवास्तव, अतुल नागपाल आदि मौजूद रहे।