सपा ने मनाई महात्मा गांधी की जयंती

सपा ने मनाई महात्मा गांधी की जयंती

समाजवादी पार्टी ने सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 153 वीं जयंती सेक्टर 102 स्थित भंगेल सपा कार्यालय में मनाई। सपा नोएडा ग्रामीण के निवर्तमान महासचिव व प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे एवं व्यापार सभा के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज गोयल ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भारत की स्वतंत्रता में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया।

सपा के निवर्तमान महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में गांधी जी का जन्म हुआ। सत्य और अहिंसा के मूल सिद्धांत पर चलते हुए गांधी जी ने अंग्रेजी हुकूमत को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। महात्मा गांधी का कहना था की प्यार पर आधारित शक्ति सजा के डर से प्राप्त शक्ति की तुलना में एक हजार गुना प्रभावी व स्थाई है। उनका कहना था कि उससे भी प्यार करो जिनसे हम असहमत हैं। आज के इस दौर में गांधी जी बेहद प्रासंगिक हैं जहां सामाजिक एकता के लिए प्रेम, सत्य ,अहिंसा की बहुत जरूरत है।

व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि गांधी जी ने बिना अस्त्र शस्त्र के हमें आजादी दिलाई। आज उनकी जयंती पर हमसभी उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। यह राष्ट्र उनका सदैव ऋणी रहेगा

इस मौके पर सुबोध गोयल, पुष्पेंद्र बंसल, विनोद सिंह, राजीव गुप्ता, सौरभ जिंदल, रोहित, आकाश सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।