समता की सुगंध पुस्तक का लोकार्पण आचार्य महाश्रमण के पावन सान्निध्य में हुआ

समता की सुगंध पुस्तक का लोकार्पण आचार्य महाश्रमण के पावन सान्निध्य में हुआ

मुंबई। अणुव्रत यात्रा प्रणेता, युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में मुंबई में नन्दनवन स्थित तीर्थंकर समवसरण में डॉ. कुसुम लुनिया द्वारा संपादित पुस्तक “समता की सुगंध “ का लोकार्पण हुआ। विश्वविभुति आचार्य प्रवर के दीक्षा कल्याण महोत्सव, संयम की स्वर्ण जयन्ति के शुभ अवसर को समर्पित है।

यह स्वाध्याय पुस्तिका धवलज्योति आचार्य प्रवर की अन्नय श्राविका “श्रद्धाकी प्रतिमूर्ति गटूदेवी बोथरा “ ( धर्मपत्नि श्रद्धानिष्ठ श्रावक जतनलाल बोथरा, सरदार शहर-सिलीगुडी)  की शिक्षाप्रद स्मृतियों को संजोये पठनीय व संग्रहणनीय है।सिलीगुडी से समागत रमेश बोथरा इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे।