सामजिक संस्था ने दीवाली पर बांटे मिट्टी के दिये
नोएडा। जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था द्वारा सनातन प्रकाश पर्व दीवाली के अवसर पर मालिन बस्तियो में मिट्टी के दिये बांटे गए इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बिना किसी भेद-भाव प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आपसी भाई चारे के साथ लोगो को दिए वितरण करते हुये देव दीवाली की बधाई दी।

इस मौके पर आर्यन शुक्ला (सदस्य) ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि हमे हमे चाइनीज लाइट का इस्तेमाल न करते हुए सनातनी परम्पराओ के अनुसार घी के दीपक जलाने चाहिए जिससे कि हमारे साथ साथ गरीबो की भी दीवाली भी रोशनी से जग मगाती रहे।
इस मौके पर दीपांशु शर्मा(संस्थापक),अनमोल सहगल,लोकेश सिंह,आर्यन शुक्ला,मोहित कुमार,निशु उपाध्याय,तुषार गुप्ता,नरेश पंडित,मनीष राणा,हैप्पी आदि उपस्थित रहे।


