सिद्धार्थ राय की पहल पर ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
गाज़ीपुर : महाराजगंज में हुए महायोगी गुरु गोरखनाथ स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण समेत 11 रजत व 11 कांस्य पदक जीतकर पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया और पूरे प्रदेश में गाजीपुर का नाम रोशन किया।

गाज़ीपुर शहर से 15 किलोमीटर दूर मनिहारी ब्लॉक में पड़ने वाले हाला - खुरपी गाँव में आज से तीन वर्ष पहले एक छोटा बालक मोबाइल माँग कर उसमे हीरो की लड़ाई देख रहा था । उसकी यह हरकत देख कर समाजसेवी सिद्धार्थ सेवार्थ ने उस से पूछा की क्या देख रहे हो ? तो बालक ने बताया की फाइट देख रहे हैं , मुझे बहुत अच्छी लगती है । उसी समय सिद्धार्थ ने मन बनाया की इनको टाईकांडों सिखाने का प्रयास पढ़ाई के साथ किया जाये ।

काफ़ी खोजने के बाद बच्चों के लिये एक कोच रखा गया और कोच की मदद से प्रतिदिन खुरपी गाँव में टाईकांडों की क्लास चलने लगी । धीरे धीरे कर के बच्चों की संख्या बढ़ने लगी और तीन साल के लम्बे संघर्ष के बाद कोच मनोज बिंद की देख रेख में बच्चों ने ज़िला स्तर फिर प्रदेश स्तर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर खेलना और जितना शुरू किया । सिद्धार्थ बताते हैं की उनका यह सपना था की गाँव के बच्चे - बच्चियों खेल में आगे बढ़े और आज उनका सपना पूरा हो रहा है । अभी हाल ही में महाराजगंज ज़िले में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वर्ण पदक के साथ साथ रजत और कास्य पदक जीत कर गाज़ीपुर का नाम रोशन किया है ।


