पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से रेलिंग तोड़ते खाई में गिरी ट्रक-

पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से रेलिंग तोड़ते खाई में गिरी ट्रक-

मरदह।पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर मरदह थाना के डोड़सर गांव के पास बिहार से बालू लेकर आ रही ट्रक का अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए सड़क के नीचे गहरी खाई में उतर कर छतिग्रस्त हो गयी।

दुर्घटना के बाद छतिग्रस्त ट्रक के खलासी बिपीन कुमार निवासी चौरा राम तौकलशाही थाना पटहेरवा जिला कुशीनगर घायल हो गया। पूर्वाचल एक्सप्रेसवे की एम्बुलेंस से चोटिल खालसी को मरदह सीएचसी पर ले जाकर उपचार कराया गया । ट्रक चालक अजमेर ने बताया कि बिहार से बालू लेकर गोरखपुर जा रहा था टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित हो गयी थी ।