एनईए का प्रतिनिधिमण्डल अपर आयुक्त राज्य कर संदीप भागिया से मिला

एनईए का प्रतिनिधिमण्डल अपर आयुक्त राज्य कर संदीप भागिया से मिला

नॉएडा। सैक्टर-148 स्थित राज्य कर कार्यालय में एनईए का एक प्रतिनिधिमण्डल अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में अपर आयुक्त, राज्य कर गौतमबुद्ध नगर जोन संदीप भागिया से मिला। 

एनईए के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने जीएसटी से संबधित समस्याओं से अपर आयुक्त, राज्य कर महोदय को अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान में जीएसटी प्रणाली के अर्न्तगत 22 सितम्बर 2025 से कर ढांचे में व्यापक परिवर्तन किए गये हैं जिसके कारण बहुत उद्यमी इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रेक्चर के दायरे में आ गये हैं और इस विषय में सारी प्रक्रिया का संज्ञान न होने के कारण वह अपना रिफंड क्लेम करने में असुविधा महसूस कर रहे हैं। अतः एनईए के सभागार में अपने उच्च अधिकारियों द्वारा एक कार्यशाला संचालित कराने की कृपा करें। क्योंकि बहुत सारे उद्यमी है और उन सबका विभागीय कार्यालय में आना संभव नही है।

वर्तमान में विभाग द्वारा उद्योगों में किराये पर दी गई प्रॉपटी के ऊपर बिद्युत बिल में भी जीएसटी की मॉग की जा रही है जकि विद्युत खरीद फरोक्त की वस्तु नही है वह तो किरायेदार से लेकर विद्युत विभाग में जमा करा दी जाती है। इस पर जीएसटी की मॉग सृजित करना उचित नहीं है।

उपरोक्त समस्याओं को सुनने के पश्चात् अपर आयुक्त महोदय ने कहा कि उद्यमियों की जीएसटी से संबधित समस्याओं के निवारण हेतु एनईए सभागार में ९ फरवरी को सेमीनार का आयोजन किया जाएगा ।

प्रतिनिधिमण्डल में एन.ई.ए. के सचिव एंव चेयरमैन जीएसटी कमेटी एनईए आलोक कुमार गुप्ता, सचिव प्रदीप कुमार अग्रवाल के साथ-साथ अनिल गुप्ता, गौरव कपूर, प्रवीन गुप्ता सम्मिलित रहे।