एल्डेको आमंत्रण के ट्रांसफॉर्मर एरिया में चोरी करते हुए पकड़े गए चोर
नोएडा। एल्डेको आमंत्रण की सुरक्षा टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जब उन्होंने चोरों को पकड़ा जो लंबे समय से लगभग 100X की सोसाइटी 119 ,120 & 121 में इलेक्ट्रिकल पार्ट्स चोरी कर रहे थे। ये चोर एल्डेको आमंत्रण की ट्रांसफॉर्मर एरिया में चोरी करते हुए पकड़े गए।
सुरक्षा टीम ने पूरे प्लान के तहत योजना बनाकर इन चोरों को पकड़ा। पिछले 3 दिनों से सुरक्षा टीम लगातार प्रयास कर रही थी और आखिरकार उन्हें सफलता मिल गई। पकड़े गए चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
एल्डेको आमंत्रण के एओए अध्यक्ष ने कहा, "हम सुरक्षा टीम को इस सफलता के लिए बधाई देते हैं और सभी गार्ड्स को अच्छा काम करने के लिए इनाम दिया जाएगा। हम एसआईएस कंपनी को लिखेंगे कि वे उनका प्रोत्साहन बढ़ाएं।" पुलिस प्रशासक का भी धन्यवाद, जो तुरंत मौके पर पहुंचे। यह गैंग लंबे समय से सक्रिय था और कई सोसाइटी में चोरी कर चुका था।
निखिल सिंघल, अध्यक्ष एल्डेको आमंत्रण और एनएचआरएफ ने कहा, "हम सुरक्षा टीम की इस सफलता से बहुत खुश हैं। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने हमें इस गैंग को पकड़ने में मदद की। हम उनकी सुरक्षा सेवाओं की सराहना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे भविष्य में भी इसी तरह की सेवाएं प्रदान करते रहेंगे।"
एल्डेको आमंत्रण की सुरक्षा टीम की इस कार्रवाई से न केवल आमंत्रण के निवासियों को बल्कि आसपास की कई सोसाइटी को भी राहत मिली है। सुरक्षा टीम की इस सफलता के लिए उन्हें बधाई दी जा रही है।
एल्डेको आमंत्रण नोएडा में अपनी कड़ी सुरक्षा के लिए जाना जाता है। यहां के निवासियों का कहना है कि यहां की सुरक्षा बहुत सक्रिय है।
सुरक्षा अधिकारी विपिन नगर और एस्टेट मैनेजर केएस पुंधीर का बहुत-बहुत धन्यवाद। साथ ही सभी गार्ड्स जिन्होंने साहस दिखाकर इस गैंग को पकड़ा, उनका भी धन्यवाद।


