त्रिदिवसीय केंद्रीय अधिकारी प्रवास में विद्या भारती के सह संगठन मंत्री यतींद्र का रहा प्रवास

त्रिदिवसीय केंद्रीय अधिकारी प्रवास में विद्या भारती के सह संगठन मंत्री यतींद्र का रहा प्रवास

नोएडा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबंध सरस्वती शिशु मंदिर नोएडा में त्रिदिवसीय केंद्रीय अधिकारी प्रवास की दृष्टि से आज विद्या भारती के सह संगठन मंत्री यतींद्र का प्रवास रहा। प्रातः काल वंदना सत्र से लेकर अवकाश तक संपूर्ण शैक्षिक,भौतिक व अन्यान्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। वंदना सत्र में आपने भैया /बहनों को सत्य व परिश्रम की शिक्षा के विषय में बताया।

शिशु भारती की अध्यक्ष व मंत्री ने विद्या भारती के विषय में आपसे साक्षात्कार भी किया। अंत में अवकाशोपरान्त विद्यालय के आचार्यों के साथ बैठक में संगठनात्मक जानकारी भारत के वृह्त स्वरूप, विद्या भारती के स्वरूप, ए आई के प्रयोग पर बल, वैश्विक ज्ञान व संस्कृति, हिंदुत्व के विचार, शैक्षिक, सामाजिक व वैचारिक परिवर्तन, पंच परिवर्तन (स्व ,समरसता, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन व नागरिक कर्तव्य) तथा अभिभावकों में हम शोध आधारित तथ्यों को रखें, आदि अनेक विषयों पर प्रेरणादायी विचार रखे।

इस प्रवास का उद्देश्य है कि संपूर्ण देश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़े तथा विद्यालय सामाजिक चेतना का केंद्र बने ।

इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप, गंगाराम, राजीव, मंत्री प्रदीप भारद्वाज, सह मंत्री सुशील, प्रधानाचार्य प्रकाशवीर उपस्थित रहे। बैठक के अंत में प्रधानाचार्य प्रकाशवीर ने सभी का आभार व्यक्त किया।