राष्ट्रीय प्रवक्ता के हाथों से आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड पाकर खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे 

राष्ट्रीय प्रवक्ता के हाथों से आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड पाकर खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने वितरित किए नि: शुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड, गोपाल नमो सेवा केंद्र के 29 वें निःशुल्क शिविर का सफल आयोजन ।

नोएडा सेक्टर 45 स्थित (नया बारात घर) सदरपुर में गोपाल नमो सेवा केंद्र द्वारा नि:शुल्क 29 वें शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 55 लोगों ने सहभागिता की और 40 लोग पात्र पाए गए।
30 लोगों को तुरंत मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने भौतिक रूप से नि:शुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड देकर लाभान्वित किया गया। इसके अलावा उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा, गरीब कल्याण अंत्योदय (राशन), पीएम विश्वकर्मा, पीएम स्वनिधि, पीएम श्रम योगी मानधन , दिव्यांग जन सशक्तिकरण कल्याण , पीएम टीबी उन्मूलन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, शादी अनुदान आदि जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी लाभार्थियों को प्रदान की।

गोपाल नमो सेवा केंद्र का उद्देश्य है कि गरीब, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्ग के ऐसे लोग जो सही समय पर सही जानकारी न मिलने के चलते वंचित पड़े हुए हैं उनको सही मार्गदर्शन और उचित सहायता के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक जोड़ा जाए। जल्द ही C 62, सेक्टर 65, नोएडा स्थित कैंप कार्यालय पर कई और सरकारी योजनाओं के  शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।

इस मौके पर जिला आयुष्मान कार्यक्रम समन्यवक अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौहान किसान मोर्चा, मंडल अध्यक्ष सुरेश चौहान, पूर्व प्रधान भूलेराम चंदेल, कोटेदार थान सिंह ,पुष्कल गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सुनील चंदेल सहित सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें।