युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान
नोएडा। YSS फाउंडेशन एवं SVEEP टीम नोएडा द्वारा मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निदेर्शों के क्रम में स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह एवं सहायक प्रभारी अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सचिन गुप्ता द्वारा युवाओं को मतदान का महत्व बताया तथा हर एक वोट कीमती है, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो का नारा दिया।

कार्यक्रम में YSS फाउंडेशन टीम के साथ SVEEP टीम के मेंबर्स व विद्यालय के अध्यापिका एवं छात्र और छात्राएं उपस्थित रही।

विद्यालय के निर्देशक धीरज गुप्ता द्वारा बताया गया कि लोकतंत्र में भागीदारी हेतु 26 अप्रैल को वोट अवश्य डालें और अपने परिवारजन , पड़ोसियों, दोस्तों व सहकर्मियों को भी मतदान केंद्र जाकर वोट डालने के लिए प्रेरित करें। युवा शक्ति कार्यक्रम में सचिन गुप्ता, संजीव कुमार दहिया, गोपाल गुप्ता, विक्रम सेठी, एन के अग्रवाल , इंदु गुर्जर, रति गुप्ता, एवं अन्य छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।


