ऑर्गनइंडिया ने रवींद्रनाथ वर्ल्ड स्कूल में अंगदान जागरूकता सत्र का आयोजन किया

ऑर्गनइंडिया ने रवींद्रनाथ वर्ल्ड स्कूल में अंगदान जागरूकता सत्र का आयोजन किया

गुड़गांव: पराशर फाउंडेशन की एक पहल,ऑर्गन इंडिया, द ऑर्गन रिसीविंग एंड गिविंग अवेयरनेस नेटवर्क (ORGAN) इंडिया, को रवींद्रनाथ वर्ल्ड स्कूल, गुरुग्राम द्वारा 25 जनवरी, 2023 के दिन अंग दान पर जागरूकता व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था।  ORGAN India के इंडिया के मैनेजर, प्रोजेक्ट्स एण्ड आउटरीच डॉ. सौरभ शर्मा और ऑर्गन इंडिया के प्रोजेक्ट एसोसिएट श्री अरबाज ने छात्रों को अंग दान के महत्व के बारे में जानकारी दी। छात्रों को हमारे देश में बढ़ते अंग दान संकट के बारे में बताया गया। आंकड़ों के अनुसार हमारे देश में हर साल 5 लाख लोगों को अंग प्रत्यारोपण सर्जरी की आवश्यकता होती है, लेकिन इनमें से केवल कुछ प्रतिशत ही अंग प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। छात्रों को प्रक्रिया से परिचित कराने में मदद करते हुए, डॉ. सौरभ और श्री अरबाज ने उन्हें बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने कई अंग दान कर सकता है और लगभग 8-10 लोगों की जान बचा सकता है। रवींद्रनाथ वर्ल्ड स्कूल, गुरुग्राम के प्रधानाचार्य और शिक्षकों के साथ कुल 150 छात्रों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।

रवींद्रनाथ वर्ल्ड स्कूल के वाइस चेयरमैन श्री गौरव तोमर ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा, "रवींद्रनाथ वर्ल्ड स्कूल में हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे छात्र अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक हों और वे देश की भलाई के लिए काम करने वाले नागरिक बनें। भारत में अंग दान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऑर्गन इंडिया के साथ यह सहयोग एक बहुत ही महत्वपूर्ण और जानकारीपूर्ण सत्र था। हमें खुशी है कि हमारे छात्रों को जमीनी हकीकत और प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिली।”