भगवान अनंतनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव पर मसूरी में निकली भव्य शोभायात्रा

भगवान अनंतनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव पर मसूरी में निकली भव्य शोभायात्रा

मसूरी। श्री 1008 अनंतनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर नमो मसूरी यात्रा संघ (दिल्ली) द्वारा मसूरी में भव्य पालकी यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन अत्यंत धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में दिल्ली-एनसीआर से लगभग 250 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। इसके पश्चात स्याद्वाद युवा क्लब एवं श्री महावीर जी परिवार ग्रुप द्वारा चित्र अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

भव्य पालकी यात्रा श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर ग्रीन चौक तक निकाली गई तथा पुनः मंदिर परिसर में पहुँची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बैंड-बाजों, भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ पूरे उत्साह में नजर आए, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में मसूरी जैन समाज ने भी अहम भूमिका निभाई एवं सभी व्यवस्थाओं में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर डी.के. जैन, हेम चंद जैन, सिद्धप्रकाश जैन, अरुण जैन, संजय जैन तथा नमो मसूरी यात्रा संघ की ओर से अध्यक्ष मनोज जैन एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की भव्यता एवं धार्मिक वातावरण की सराहना करते हुए इसे अत्यंत प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय बताया।