बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा ‘झूम नाइट 2026’ का भव्य आयोजन 

बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा ‘झूम नाइट 2026’ का भव्य आयोजन 

संगीत, सौहार्द और नेटवर्किंग का अद्भुत संगम, 400 से अधिक सदस्यों ने लिया हिस्सा

नोएडा। सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में व्यापारिक नेटवर्किंग संगठन  बीएनआई द्वारा बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस शानदार संध्या में 400 से अधिक सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लेकर संगीत, स्वादिष्ट व्यंजनों और टीम-बिल्डिंग गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन बीएनआई नोएडा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमित पाल्टा के कुशल एवं प्रेरणादायक नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उनकी दूरदृष्टि ने बीएनआई नोएडा को केवल व्यावसायिक रेफरल मंच ही नहीं, बल्कि एक सशक्त और जीवंत पारिवारिक समुदाय के रूप में स्थापित किया है।

अमित पाल्टा ने कहा कि जो संगठन साथ मिलकर उत्सव मनाता है, वही साथ मिलकर आगे भी बढ़ता है। ‘झूम नाइट’ हमारे उन सभी सदस्यों के प्रति आभार और सम्मान का प्रतीक है, जो प्रत्येक सप्ताह बीएनआई परिवार को अपनी ऊर्जा, समय और समर्पण प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध सूफी गायक एवं उनके बैंड की मनमोहक लाइव प्रस्तुति रही। सूफियाना संगीत की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। इसके साथ आयोजित विभिन्न टीम-बिल्डिंग गतिविधियों ने सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव और भाईचारे को और मजबूत किया।

इस सफल आयोजन के पीछे बीएनआई नोएडा की समर्पित सपोर्ट डायरेक्टर्स टीम का अथक योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में प्रेम खमेसरा, दीपक शर्मा, अश्वनी हांडा, एस. वैद्यनाथन, सुश्री आशा पंवार, बी.डी. राठौड़, गौरव अग्रवाल, अंशु डावर, अमन पाल्टा, सुश्री सुरभि सिंह, दिनेश बारी, रजत अजमानी, गौरव कोछड़, मनवीर सिंह, अर्पित गर्ग, आयुष गुप्ता, सुश्री कृतिका बाजपेयी सहित अनेक डायरेक्टर्स एवं एम्बेसडर्स का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रायोजकों की भी विशेष भूमिका रही जिसमें इवेंट स्पॉन्सर के रूप में वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में मेसर्स द वेल्थी का विशेष सहयोग रहा वहीँ गोल्ड स्पॉन्सर के रूप में सुश्री शुचि गुनवंत की संस्था अनहद डाइमंडस प्राइवेट लिमिटेड एवं सिल्वर स्पॉन्सर के रूप में समित माहेश्वरी की सुप्रीम इलेक्ट्रिकल्स तथा बी.डी. राठौर की गुड इंश्योरेंस ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि 800 से अधिक सदस्यों वाला बीएनआई नोएडा, एनसीआर का एक प्रमुख व्यावसायिक नेटवर्क है, जो “गिवर्स गेन ” के सिद्धांत पर आधारित है और अपनी मजबूत रेफरल संस्कृति, नेतृत्व क्षमता तथा सक्रिय सदस्यता के लिए विशेष पहचान रखता है।

‘झूम नाइट 2026’ ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद केवल व्यापारिक मंच नहीं, बल्कि रिश्तों, विश्वास और सामूहिक प्रगति का एक सशक्त परिवार है।