बाढ की पानी मे नहाने समय मिली मौत
गाजीपुर । भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर कलां गांव में आई बाढ़ के दौरान पानी में नहाते समय एक किशोर के डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जाता है कि गांव निवासी स्वo कबीन्दर यादव का पुत्र यश कुमार उम़ लगभग 12 बर्ष आई बाढ़ के पानी में नहा रहा था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूबे गया। डूबता देख आस पास के लोग जब तक पहुंचते तब तक वह पानी में डूबे गया। ग्रामीणों के प़याश से उसे पानी से बाहर निकालकर उसे सीएससी मुहम्मदाबाद ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मृतक दो भाईयों में छोटा था। उसके माता पिता की गत बर्ष कोरोना में मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर तहसीलदार बिजय प़ताप सिंह एवं स्थानीय लेखपाल श्याम नारायण मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसके परिजनों को हर संभव आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


