दीपावली की शाम हुई मारपीट चौबीस पर बलवा का मुकदमा दर्ज

दीपावली की शाम हुई मारपीट चौबीस पर बलवा का मुकदमा दर्ज

गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत शहाबुद्दीनपुर गांव मे दीपावली की शाम हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट व बलवा की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। प्रथम पक्ष के अनुज यादव पुत्र रामराज यादव के तहरीर पर 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के रामा यादव पुत्र मिश्री यादव के तहरीर पर 15 लोगों की खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आपको बता देंगे जमीन के विवाद को लेकर इनका पुराना विवाद चल रहा है इसी बीच दीपावली की शाम को एक खेत से दूसरे खेत में ट्रैक्टर ले जाने की बात पर कहासुनी हो गई जिस पर बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी देखते ही देखते दोनों पक्ष मारपीट पर उतर आए । फरसा लाठी डंडा से हुए मारपीट में दोनों पक्ष से चार चार लोगों को गंभीर चोट आई है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लेकर जिला अस्पताल के लिए भेज दिया मिली जानकारी के अनुसार घायलों में अब सब की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है वहीं थानाध्यक्ष बिरनो ने बताया कि अभी घायलों के इलाज के संबंधित प्रक्रिया चल रही है बहुत जल्द जांच कर गिरफ्तारी की जाएगी और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।