अज्ञात कारणों से लगी आग तीन मवेशी की जलकर हुई मौत, दो बुरी तरह झुलसी
गाजीपुर बिरनों थाना अन्तर्गत ग्राम सरदरपुर,के बहादुर चौहान पुत्र स्व सुखारी चौहान के झोपड़ी में रात्रि 11 बजे के लगभग अचानक आग लग गई जब आग की लपटें तेज हुई तो झोपड़ी में पशुओं के साथ सो रही बहादुर की पत्नी श्रीमती बुनिया देवी आग की लपटें देख घबड़ा गई आनन फानन में अपनी जान बचा कर बाहर निकली और शोर मचाना शुरू कर दी,शोर गुल सुन कर आस पड़ोस के लोग भाग दौङ कर मौके पर पहुंचे जब तक लोग समझ पाते तब तक आग इस कदर फैल चुकी थी की आग पर काबू पाना मुस्किल हो चुका था,मौके पर जाकर घटना स्थल को देखा गया कि एक गाय दो बकरी आग से झुलस कर मर चुके थे जबकि एक भैंस एक गाय और अन्य तीन बकरियां लगभग 80% से ज्यादा झुलस चुके हैं,जिनका बच पाना मुस्कील है। घटना की जानकारी मिलते ही सुबह मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय नारायण चौहान ने क्षेत्रीय लेखपाल संजय कुमार को इस घटना की जानकारी दी वॉइस सूचना पाकर पहुंचे संजय कुमार ने मौके का मुआयना किया और नजदीकी पशु चिकित्सक को संपर्क कर झूलसे हुए पशुओं को इलाज के लिए निर्देशित किया और कहा कि शासन के तरफ से जो भी मदद होगी वह दिलवाने का प्रयास करेंगे ।


