आबकारी टीम ने किया आकस्मिक निरीक्षण, कराया गोपनीय टेस्ट परचेज
नोएडा। आबकारी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर के पर्यवेक्षण में जनपद के आबकारी निरीक्षको द्वारा प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत संबंधित थाने की पुलिस के साथ 03 जुलाई को जनपद में संचालित देशी शराब , कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल शॉप एवं बार अनुज्ञापनों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि हमारी टीम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया था और मदिरा दुकानों के काउंटर के पास ब्रांडवर शराब का प्रदर्शनाथ रखने के निर्देश दिए गए इसके अतिरिक्त कैनटीन की गहनता से चेकिंग की गयी। दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज करवाया गया, समस्त मदिरा दुकानों पर लगे CCTV रिकॉर्डिंग रियल टाइम पर संचालित करने एवं POS मशीन से 100% बिक्री करने हेतु अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को निर्देशित किया गया।


