पाँच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

पाँच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

नोएडा। सत्यम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के डिज़ाइन, मीडिया और एजुकेशन विभाग द्वारा रिसर्च ओरिएंटेशन पर पाँच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की रिसोर्स पर्सन डॉ पूजा आहूजा गुप्ता, निदेशक: अखिल भारतीय अनुसंधान संस्थान थी, प्रोग्राम में पुरे भारतवर्ष से लगभग १०० से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अनुसंधान की सम्पूर्ण प्रकिया के बारे से विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के साथ साथ शोध पत्र लिखने की विधि और तकनीक के बारे में ज्ञान प्रप्थ किया। प्रतिभागियों के फीडबैक के मुताबिक डॉ पूजा आहूजा ने बड़े ही साधारण तरीके से शोध की जटिलता को समझाया और एक बेहतर शोध पत्र लिखने के तरीके को समझाया।

कार्यक्रम में सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन श्रीमती स्नेह सिंह, सचिव प्रदीप गुप्ता,सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल डॉ वंदना जागलान, वाइस प्रिंसिपल डॉ नीतू मल्होत्रा, सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की  प्रिंसिपल डॉ बिनीता अग्रवाल, एचओडी एकेडेमिक्स मिस नेहा अग्रवाल , आई क्यू ए सी हेड मिस प्रीती गोयल, स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की  एचओडी मिस प्रियंका सरकार उपस्थित थी ।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ रूबी त्यागी और डॉ. सुप्रिया थी। कार्यक्रम मे डॉ स्निग्धा, इशिका, अभिलाषा, डॉ ज्योत्सना आदि शिक्षिकाएं शामिल थे