शिक्षा केंद्र पर बच्चों को किया भोजन वितरण

शिक्षा केंद्र पर बच्चों को किया भोजन वितरण

नोएडा। शहर की सामाजिक संस्था दद्दा फाउंडेशन एनजीओ ने अपने सेक्टर 66 स्थित नोएडा के निशुल्क शिक्षा केंद्र पर 100 बच्चों को भोजन वितरण किया।

दद्दा फाउंडेशन के निर्देशक पंकज शर्मा ने बताया कि संस्था निर्धन बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए समर्पित संस्था। दद्दा फाउंडेशन अपने नोएडा व अयोध्या के सभी मुफ्त शिक्षण केंद्रों पर शिक्षा के साथ जरूरतमंद बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था भी करती है।

फिलहाल संस्था मे अनुभवी शिक्षकों द्वारा कुल 400 जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त पढ़ाया जा रहा है। इन सभी जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी भोजन , वस्त्र , व चिकित्सा सुविधा दददा फाउंडेशन संस्था द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं।