हनुमान मंदिर पर मुर्ति स्थापना व बिरहा मुकाबला
गाजीपुर। बिरनो स्थानीय ब्लाक अंतर्गत वैदवली ( माफी) कोङरी गांव मे हनुमान मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। मंगलवार (11 अक्टूबर) को मंदिर में मूर्ति की स्थापना की जायेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख विजय यादव होंगे ।

इस मूर्ति स्थापना से पहले आज हरिकीर्तन का आयोजन किया ग या है। विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा के बाद 11 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन होगा। हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि क्षेत्रीय सम्मानित नागरिकों के सहयोग से इस मंदिर का निर्माण हो पाया है और अब क्षेत्र के वर्तमान विधायक डॉ वीरेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख विजय यादव, जिला पंचायत सदस्य रेखा भट्ट ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपमाला सिंह के उपस्थिति में मूर्ति पूजन कर हनुमान मूर्ति का स्थापना किया जाएगा इस मौके पर भंडारे के साथ साथ रात में बिरहा गायिका पूजा निगम व बिरहा गायक रमेश यादव के बीच मुकाबला होगा।


