जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम करेगी नमो सेवा केंद्र - गोपाल कृष्ण अग्रवाल

जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम करेगी नमो सेवा केंद्र - गोपाल कृष्ण अग्रवाल

नोएडा। विगत 9 सालों में सरकार ने महत्वपूर्ण तरीके से विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं देश की जनता के लिए लागू की है। कई बार जानकारी की कमी की वजह से बहुत से लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। कई बार पात्रता कि जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में या सरकारी तौर तरीकों की जटिलता से भी मुश्किल पैदा हो जाती है। गौतम बुद्ध नगर के नोएडा के सी-62, सेक्टर- 65 में स्थापित किए गए नमो सेवा केंद्र के द्वारा जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल वर्षों से इस क्षेत्र में सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में नमो सेवा केंद्र के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा लागू की गई प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ योजना कि पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को पूर्ण करने एवं योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया में आम जनों को सहायता प्रदान की जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान है कि सभी योग्य लाभार्थियों को अपने अपने क्षेत्र में सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, इसीलिए हमारे द्वारा नमो सेवा केंद्र के माध्यम से गौतम बुद्ध नगर के निवासियों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र की तरफ से हेल्पलाइन नंबर (+91-9891408720) भी जारी किया गया है, जिसके द्वारा हमारे कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा सकता है।

मुख्य रूप से निम्नलिखित 11 जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने के लिए चयनित किया गया है:

• पीएम स्टैंड अप इंडिया योजना

• पीएम आवास योजना

• पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना

• अटल पेंशन योजना (APY)

• प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)

• प्रधान मंत्री जन धन योजना (PMJDY)

• प्रधान मंत्री मुद्रा योजना

• प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) • एफपीओ किसान उत्पादक संगठन (FPO)

• पीएम स्ट्रीट वेंडर्स योजना

• स्वयं सहायता समूह (SHG)