नोएडा पुलिस ने वाईएसएस फाउंडेशन की महिला इकाई को किया सम्मानित
नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सेक्टर-108 नोएडा पुलिस कमिशनरेट, गौतमबुद्धनगर के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में वाईएसएस फाउंडेशन की महिला इकाई को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों में अतुलनीय योगदान देने एवम मिशन शक्ति 4.0 के तहत समुदायिक जुड़ाव और जागरूकता बढ़ाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए डीसीपी सेंट्रल सुनीति एवम डीसीपी रवि शंकर द्वारा संस्था की सदस्य वंदना वर्मा और मानसी भारद्वाज को सम्मानित किया गया।

आईपीएस प्रीति यादव ने बताया की महिलाओं को सशक्त करना मतलब समाज को सशक्त करना है जिसके प्रति हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर पुलिसकर्मी एवं अन्य संस्थाए मौजूद रही।


