बाइक रैली निकालकर किया जन जागरण
रन्हेरा गांव के समस्त गांव वासियों द्वारा अपने गांव को विस्थापित होने वाली जगह मॉडलपुर के लिए रन्हेरा से मॉडलपुर तक बाइक रैली निकालकर जन जागरण किया गया।

अमित कुमार सिंह ने बताया कि हमने शासन - प्रशासन को संदेश दिया है कि जब तक गांववासियों की न्यायोचित मांगो को माना नहीं जायेगा तब तक गांव वासी प्रशासन की किसी भी प्रक्रिया का सहयोग नहीं करेंगे और जहां भी अपनी आवाज पहुंचाने की आवश्यकता होगी वहां अपनी आवाज को पहुंचाएंगे और अपनी मांगो को मनवा के रखेंगे
गांव वासियों की प्रमुख मांग-
मॉडलपुर पर विस्थापन
घर घेर के बराबर प्लॉट और न्यूनतम 100 मीटर प्लॉट
साढ़े पांच लाख की जगह कम से कम बारह लाख
लड़का लड़की के लिए समान लाभ
शोर पट्टों का समुचित मुआवजा तथा संपत्ति खरीद पर स्टांप शुल्क से मुक्ति


