सत्यम स्कूल ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन द्वारा ओरिएंटेशन 2023 का हुआ सफल आयोजन
नोएडा: सत्यम स्कूल ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन द्वारा ओरिएंटेशन 2023 कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम बैच 2023 की छत्राओ के सत्र आरम्भ पर किया गया। नयी छात्राओ मे स्कूल ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की छात्राए शामिल थी । कर्यक्रम का उद्देश्य नई छात्राओं को परिसर में उपलब्ध सुविधाओं के बारे मे जानकारी देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एव सरस्वती वंदना से हुई । माननीय अतिथियों में डॉ सुरेश गौड़, पीआर गुरु किशोर विज, फाउंडर पिंक शटर तथा अजय झा, वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे. सभी गणमान्य अतिथियों ने छात्राओ को सम्बोधित करते हुए सफलता के मूल मंत्रों को बताने के साथ साथ विद्यार्थी जीवन के बाद मिलने वाले अवसरों और चुनौतियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में सत्यम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरपर्सन स्नेह सिंह, सचिव श्री प्रदीप गुप्ता, एसएफआई वाईस प्रिंसिपल डॉ नीतू मल्होत्रा, एसजेएमसी डीन डॉ आलम और एच ओ डी श्रीमती प्रियंका सरकार तथा सभी शिक्षक - शिक्षिकाएं शामिल थे।


