पूर्ववर्ती सरकारों ने पहले शिलान्यास किया फिर नारियल फोड़ा- केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा
गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाई जा रही लाभार्थी संवाद कार्यक्रम के तहत बिरनो ब्लॉक परिसर में लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए ब्लाक प्रमुख राजन सिंह आए हुए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान के साथ आए हुए जनपद के समस्त मौजूद लोगों का आभार वह स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री को

सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने
इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं का गोद भराई व नौनिहालों को अन्न प्रशानन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है जिस तरह से आपदा में भी आपदा मे भी अवसर ढूंढने का उन्होंने काम किया कोरोना काउंट में सब के साथ सरकार खड़ी रही देश के 80 करोड़ लोगों को गेहूं चावल के साथ खाद्य पदार्थ फ्री में बांटे गए आज एक बार फिर जनपद गाजीपुर में जहां एक तरफ बाढ़ की स्थिति दिखाई देती है वहीं दूसरी तरफ सूखे की मार किसान झेलने को मजबूर है लेकिन प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है जहां भी जिस को भी जिस तरह की की समस्याएं हो रही है उनका समाधान बहुत ही सामान्य तरीके से किया जाएगा और यह कर्तव्य है विभागीय अधिकारियों का भी है।

जिस तरह से 2014 के बाद से प्रधान सेवक के रूप में मोदी जी ने कार्य करना प्रारंभ किया है उन्होंने आज तक एक भी दिन की छुट्टी नहीं की है प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि अंत्योदय इस सरकार के लिए लक्ष्य है आज उसी क्रम में हम सब आठ साल से जनता की सेवा में लगे हुए है सरकार का यह लक्ष्य है कि 2024 तक कोई भी बेघर नहीं रहे इसके लिए सरकार कटिबद्ध है सब के पास पक्के मकान होने का लक्ष्य है स्वच्छ मिशन के तहत शौचालय देने का काम किया जा रहा है जो अब लगभग 80 परसेंट तक कामयाबी की मुकाम तक पहुंच चुका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक तरह के ऐसे कार्य किए गए हैं जिसके लिए पूर्व की सरकारों ने कभी सोचा भी नहीं था वह चाहे पेयजल की समस्या हो रेडी ठेले खोमचे वालों की समस्या हो किसान की समस्या हो वही घर में भोजन बनाने वाली गृहिणियों की समस्या हो इन सब को ध्यान में रखते हुए आज सरकार काम कर रही है हर घर बिजली, हर घर पक्के मकान, हर घर जल, हर घर अच्छी स्वास्थ्य संबंधित सुरक्षा पर कार्य कर रहे इन तमाम योजनाओं के तहत सभी परिवारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना वह जनधन खाता से आम जनों को फायदा हुआ है जनधन खाता खुल जाने से बिचौलियों का खेल खत्म हो गया है ।

अब लाभार्थियों के खाते में सरकार द्वारा भेजा गया पैसा पहुंचता है जिस पर बिचौलियों का कहीं से भी कोई भी असर नहीं होता है हमारी सरकार ने बैंक को भी आपके घर तक पहुंचाने का काम किया है किसान क्रेडिट कार्ड के तहत कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है डिजिटल इंडिया के माध्यम से युवक और युवतियों के अंदर एक ऐसी सोच आई है कि अब वह कहते हैं कि हम नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे पूर्व की सरकारों में पहले शिलान्यास होता था फिर बाद में नारियल फोड़ा जाता था लेकिन आज जिस तरह से देश बदल रहा है देश के समस्त नागरिकों की सुरक्षा ही देश और प्रदेश की सरकारों का प्रथम नेतृत्व है और इसी के तहत कार्य किये जा रहे है।
इस कार्यक्रम के तहत वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,सुमंगला योजना, उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह ,विनोद गुप्ता ,कृष्ण बिहारी राय, धनंजय प्रजापति, मन्नू राजभर , अभिमन्यु सिंह ,भरत सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, गुड्डू गुप्ता व जिले के आला अधिकारियों के साथ बिरनो थाना अध्यक्ष समस्त हमराहियों साथ मौके पर मौजूद रहे।


