इंडिया सेलिब्रेटिंग वीमेन अचीवर्स सेमिनार में सम्मिलित हुई पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह

इंडिया सेलिब्रेटिंग वीमेन अचीवर्स सेमिनार में सम्मिलित हुई पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह

नोएडा। पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह द्वारा बैनेट यूनिवर्सिटी में आयोजित इंडिया 75 सेलिब्रेटिंग वीमेन अचीवर्स सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया तथा उनके द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि किस प्रकार आज़ादी से लेकर अब तक हमारा देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। हमारे समाज में अग्रणी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा उनके रोल मॉडल से अवगत कराते हुये मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला कि एक निराश हताश इंसान को वे उम्मीद की राह दिखाने में यकीन रखती हैं।

सभा में बैठे छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की वह नारी का सम्मान करना सीखें। यदि भ्रष्टाचार समाप्त करना है तो अपने स्वावलंबन व जागरूकता से समाज में फैल रहे अपराध को कम किया जा सकता है। अंत में उनके द्वारा कहा गया कि नारी अफसर अपने कर्त्वयों के प्रति अधिक संवेदनशील, ईमानदार, तथा कर्तव्यनिष्ठ होती हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर डाक्टर प्रभु कुमार अग्रवाल, वाइस चांसलर बैनेट यूनिवर्सिटी, चीफ ऑपरेटिंग आफिसर सुधांशु वर्मा बैनेट यूनिवर्सिटी, डा0 विक्रम सिंह पूर्व डीजीपी (यूपी), मेधा रूपम आईएएस अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, डा0 राजश्री आइपीएस आईजी क्राइम एंड ट्रेफिक हरियाणा आदि मौजूद रहे।