भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था – सेंचुरी परिवार की सराहनीय पहल

भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था – सेंचुरी परिवार की सराहनीय पहल

नोएडा। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसानों के लिए राहत के इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने की दिशा में सेंचुरी परिवार, सेक्टर-100 के निवासियों ने एक सराहनीय पहल की है। आज सोसायटी परिसर में पशु-पक्षियों के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी की व्यवस्था की गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे और सभी ने इस सामाजिक दायित्व को निभाने का संकल्प लिया।

RWA अध्यक्ष पवन यादव ने इस अवसर पर कहा कि “हम इंसानों के लिए तो प्याऊ की व्यवस्था कर लेते हैं, लेकिन बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए कौन करेगा? यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”
वरिष्ठ सदस्य श्री कर्मजीत सिंह धींगरा ने कहा कि “पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।”
श्रीमती पुष्पा जोशी ने सभी निवासियों से अपील करते हुए कहा कि “हर व्यक्ति को अपने घर के आसपास पशु-पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखना चाहिए।”

महासचिव दिलीप मिश्रा ने कहा कि “जिस प्रकार हमें पानी की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार पक्षियों और जानवरों को भी इस भीषण गर्मी में पानी की अत्यंत आवश्यकता होती है।”
उम्मेद सिंह पवार ने इस पहल को जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया, वहीं ए.एस. त्रिपाठी ने कहा कि “यह मजबूरी नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है।”

इस अवसर पर ए.डी. जोशी, राकेश शर्मा, चैतन्य शर्मा, चंदन पंडित, रमेश कुमार सहित अन्य गणमान्य निवासी उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने घरों के आसपास कम से कम दो स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।