14 जनवरी से नोएडा स्टेडियम में होगी राम कथा व भूमि साधना
नोएडा। जय श्रीराम 22 जनवरी 2024 राम मंदिर उद्घाटन समारोह के उपलक्ष में कृष्णा जन सेवा संस्थान की ओर से श्री राम कथा और भूमि साधना का आयोजन किया जा रहा है जो 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक नोएडा स्टेडियम रामलीला मैदान में होगी, कथा वाचक परम पूज्य अध्यात्म जगतगुरु श्री श्री 1008 राजराजेश्वरी पुरी के मुखारविंद से सुनेंगे
13 जनवरी को भगवा ध्वज यात्रा सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19 से कथा स्थल नोएडा स्टेडियम तक आएगी, 14 जनवरी कलश यात्रा प्रातः 10:00 बजे चौड़ा गांव शिव मंदिर से कथा स्थल नोएडा स्टेडियम तक आएगी और 14 जनवरी, प्रातः 9:00 बजे मां अन्नपूर्णा भूमि के अंदर साधना करने के लिए प्रवेश करेंगी और दोपहर 2:00 बजे से कथा आरंभ हो जाएगी।
इस पावन कार्य में रानी चतुर्वेदी उपाध्याय कृष्णा जन सेवा संस्था.. सुंदरी चतुर्वेदी कार्यकर्ता कृष्णा जन सेवा संस्था, सुमित चतुर्वेदी कृष्णा जन सेवा संस्था कार्यकर्ता, रामनिवास यादव जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नोएडा महानगर, नवीन मिश्रा उपाध्याय भाजपा युवा मोर्चा नोएडा महानगर, उज्जवल सिंह युवा मोर्चा, उमंग मित्तल मंडल उपाध्याय नोएडा महानगर, मोहित त्यागी, संदीप कुमार..मनीष गुप्ता, निमित गोयल, अमित सिंह भूपेन्द्र सिंह, वरुण चंदेल, वरुण यादव, सिद्धांत शर्मा, रघुनाथपुर पुष्कर शर्मा निठारी विशेष सहयोग रहेगा।


