गंगे दशहरा के पावन अवसर पर किया गया शरबत वितरण
गंगा दशहरा के पावन पर्व जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था द्वारा राह चलते लोगो को शरबत वितरण किया गया कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने नोएडा के ग्राम अगाहपुर मैन दादरी मार्ग पर व गांव सदरपुर कॉलोनी में शरबत वितरण किया!
संस्थापक दीपान्शु शर्मा ने बताया कि आस्था के पावन पर्व गंगा दशहरा,निर्जला एकादशी पर संस्था यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षो से निरंतर करती आ रही है जिसका महत्व है तपती भीषण गर्मी में लोगो को प्यास से राहत पहुंचाना,इस दौरान कार्यक्रम के अनुसार लगभग 1500-2000 लोगो ने शरबत का आनंद लिया!
इस मौके पर निशु उपाध्याय,अनमोल सहगल,आर्यन शुक्ला,निखिल रेक्सवाल,हैप्पी पंडित,मनीष पांडेय,तुषार गुप्ता,हर्ष नंबरदार,कार्तिक शर्मा,रमन शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!


