शराब तस्कर गिरफ्तार, बङी संख्या मे अवैध शराब बरामद

शराब तस्कर गिरफ्तार, बङी संख्या मे अवैध शराब बरामद

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराध व अपराधियो के विरूध्द चलाये जा रहे अभियाने के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी कासीमाबाद के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 07.10.2022 को प्रभारी निरीक्षक बिरनो शीतल चंद मय हमराह के साथ वांछित अभियुक्त व NBW गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में व्यस्त थे कि एसओजी टीम जनपद गाजीपुर के प्रभारी रामाश्रय राय ने जरिए मोबाइल फोन सूचना दिए की एक होंडा सिटी कार वाहन संख्या यूपी 78 बीआर 7800 तेज रफ्तार से बिरनो की तरफ जा रही है जिसको रोकने की कोशिश किया लेकिन रुकी नहीं, प्रभारी निरीक्षक मय हमराह इस सूचना पर लीलापुर बाइपास तिराहा पर पहुंचे तथा उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार को तलब कर बैरिकेटिंग लगाकर चेकिंग प्रारंभ किया।उस गाड़ी के पीछे पीछे एसओजी प्रभारी की गाड़ी भी चल रही थी।एसओजी प्रभारी द्वारा बराबर लोकेशन दिया जा रहा था।गाड़ी जब लीलापुर तिराहा बाईपास रोड के पास पहुंची तो बैरिकेडिंग को तोड़कर भागने के प्रयास में अभियुक्त की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी रुक गई। अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम मिथुन पांडेय पुत्र स्व0 बृजनाथ पांडेय ग्राम सिधई थाना सहतवार जनपद बलिया बताया तथा भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि साहब मैं हरियाणा से अंग्रेजी शराब लेकर बिहार में बेचता हूं। गाजीपुर होकर भरौली के रास्ते से बिहार जाने वाला था। गाड़ी में हमारे सीट के नीचे तहखाना बना है तथा पीछे वाली सीट के नीचे तक तहखाना बना है।उसी में शराब की बोतलें रखा हूं ।उसके बताने के अनुसार ड्राइवर की सीट के नीचे और पीछे वाली सीट उठाकर देखा गया तो नीचे अलग से तहखाना बना हुआ है जिसमें अंग्रेजी शराब की छोटी व बड़ी बोतलें रखी हुई है।जिसे बाहर निकाल कर देखा गया तो अंग्रेजी की बड़ी बोतलें STERLING RESERVE B7 मेड इन हरियाणा फॉर सेल इन हरियाणा वनली का लेबल चस्पा है।कुल 51 बोतलें 750ml व छोटी बोतल पर भी यही लिखा है। कुल 63 बोतले375 ML की । कुल मिलाकर 144 बोतले अवैध शराब मिली । अवैध शराब को कब्जा पुलिस लेते हुए अभियुक्तों द्वारा ले जाने में प्रयुक्त गाड़ी नंबर यूपी 78 बीआर 786 को भी कब्जा पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को विधि प्रक्रिया में न्यायालय रवाना किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

मिथुन पाण्डेय पुत्र स्व बृजनाथ पाण्डेय ग्राम सिधई थाना सहतवार जनपद बलिया उम्र करीब 32 वर्ष

गिरफ्तार का दिनांक व समय व स्थान

07.10.2022 समय 16.30 बजे गिरफ्तारी व बरामदगी स्थल लीलापुर बाईपास तिराहा

बरामदगी का विवरणः

114 बोतल ( करीब 61.875ली0 ) अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित व एक अदद होण्डा सीटी का रजि0नं0 UP78BR 8700

अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

1.मु0अ0सं0 127/2022 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम थाना बिरनों जपनद गाजीपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1.प्रभारी निरीक्षक शीतल चन्द्र थाना बिरनो

2.एसओजी प्रभारी रामाश्रय राय

3.उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार

3.का0 अशोक कुमार निर्मल

4.का0 रजनीश भार्गव

हे0का0 विनय यादव (एसओजी टीम)

का0 चन्दन मणि त्रिपाठी (एसओजी टीम)

7.का0 राकेश सोनकर (एसओजी टीम)

8.का0 प्रमोद कुमार सरोज (एसओजी टीम)

का0 संजय प्रसाद (एसओजी टीम)