नोएडा शनि मंदिर में अमावस्या पर विशेष कार्यक्रम 21 को

नोएडा शनि मंदिर में अमावस्या पर विशेष कार्यक्रम 21 को

नोएडा। सेक्टर 14 स्थित श्री शनि सिद्ध पीठ में शनि सेवा समिति द्वारा विशेष पूजा पाठ कार्यक्रम का आयोजन 21 जनवरी को किया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह 10 बजे से देर शाम तक भजन- कीर्तन का कार्यक्रम चलेगा और सुबह ग्रह शांति यज्ञ किया जायेगा।
शनि सेवा समिति के अध्यक्ष मान सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शनि अमावस्या के अवसर पर श्री शनि सिद्ध पीठ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना आपदा को देखते हुए सावधानी का ध्यान रखा गया है। सभी भक्तों से कोरोना प्रोटोकॉल के तहत नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया की शनि अमावस्या पर शनि भगवान का अभिषेक करने से विशेष पुण्य मिलता है। 

मंदिर के पुजारी अशोक महाराज ने बताया कि यह अमावस्या इसलिए भी खास हो जाती है कि 22 जनवरी से शनि भगवान अपने मूल गृह में 30 वर्ष बाद प्रवेश कर रहे हैं। इस बदलाव के कारण तमाम राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। नोएडा शनि मंदिर अब सिद्धपीठ हो चुका है, शनि मित्र कुबेर महाराज की स्थापना होने के बाद उनके मित्र हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व हो जाता है। पूरे एनसीआर में कुबेर भगवान का यह पहला मंदिर है। सिद्ध पीठ की विशेषता तब और भी ज्यादा बढ़ जाती है जब इसके निकट उनकी बहन यमुना एवं उनके भाई यमराज अर्थात शमशान घाट की निकटता इसके समीप है।