एमिटी विश्वविद्यालय में डिग्री प्राप्त कर खिले छात्रों के चेहरे

एमिटी विश्वविद्यालय में डिग्री प्राप्त कर खिले छात्रों के चेहरे

एमिटी विश्वविद्यालय में चल रहे चार दिवसीय दीक्षांत समारोह के अंर्तगत आज तृतीय दिन लगभग 4000 से अधिक छात्रों को एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा संजीव बंसल और संस्थानो के निदेशकों द्वारा डिग्रीयंा, मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किये। इस अवसर पर छात्रों ने अपने अभिभावाकों, शिक्षको और मित्रों के साथ फोटो खीचवाये, सेल्फी ली।

इस अवसर पर एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड सांइसेस के 741 छात्रों को, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंग्लीश स्टडीज एंड रिसर्च के 206 छात्रों, एमिटी स्कूल ऑफ इकोनॉमी के 109 छात्रों, एमिटी स्कूल ऑफ कम्यूनिकेशन के 244 छात्रों, एमिटी स्कूल ऑफ फिल्म एंड ड्रामा के 18 छात्रों, एमिटी लॉ स्कूल नोएडा के 382 छात्रों, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ सोशियल सांइसेस के 412 छात्रों एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फॉरेन लैग्वेज के 84 और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ ऑरगेनिक एग्रीकल्चर के 148 सहित कई अन्य संस्थानों के छात्रों को डिग्रीयां प्रदान की गई।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि यह दीक्षांत समारोह स्नातक छात्रों के लिए बल्कि उनके परिजनों के लिए भी गर्व और उल्लास का प्रतीक है। हमें उन सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए जिन्होंने आपकी पढ़ाई में योगदान दिया है चाहे वे आपके माता-पिता, शिक्षक और ऐसे ही कई अन्य व्यक्ति हो। उन्होनें छात्रों से कहा कि सदैव उद्देश्य और नैतिकता में निहित नवाचार के साथ भारत के विकास को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें।

इस अवसर पर हजारों छात्रों सहित उनके अभिभावक इस कार्यक्रम के साक्षी बने।