सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट घनश्याम मिश्रा ने लाइब्रेरी को दिया दान
नोएडा। सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट घनश्याम मिश्रा जी निठारी लाइब्रेरी देखने पहुंचे. वहां पर दर्जनों बच्चों को किताबें पढ़ते देख वे खुशी से प्रफुल्लित हो गए.
उन्होंने इस बात पर बेहद खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और फिजिकल फिट रखने के लिए किताबों से जोड़ना बहुत जरूरी है. उन्होंने लाइब्रेरी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी ओर से 11 सौ रुपये का पेटीएम के जरिए दान भी दिया।
इस मौके पर गांव के युवाओं ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर और पौधा भेंटकर इस दान के लिए आभार प्रकट दिया।


