नरेंद्र मोदी को 2024 में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य : गोपाल राय
डा. रामविलास वेदांती से हुई गोपाल राय की वार्ता, मोदी पीएम अगेन मिशन से जुड़ कर 2024 में पुनः सरकार
लखनऊ। रविवार को लखनऊ के आशियाना में आयोजित बैठक में श्रीरामजन्मभूमि न्यास के सदस्य और पूर्व सांसद रामविलास दास वेदांती का राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय द्वारा किया गया भव्य स्वागत। राममंदिर आंदोलन में सक्रिय रुप में भूमिका निभाने वाले रामविलास वेदांती जी ने आने वाले चुनाव में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रचंड रूप से प्रधानमंत्री के रूप में लाने की गोपाल राय से अपील की।

कहा कि हम सबको एक होकर फिर से मोदी को पुनः इस देश के लिए प्रधानमंत्री के रूप में चुन कर लाना है। गोपाल राय ने कहा कि आने वाले चुनाव में फिर से भाजपा केंद्र में और भी मजबूती से आयेगी। हम सब इसके लिए अभी से तैयारी कर रहे हैं। इस देश में सभी धर्म और जाति का विकास सिर्फ मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव है। राम विलास वेदांती जी "मिशन मोदी पीएम अगेन" करके एक अभियान चला रहे हैं जिससे सभी को तेज़ी से जोड़ने की अपील कर रहे हैं।
गोपाल राय ने कहा कि वो भी इस मिशन के तहत लोगों को जोड़ने में मदद करेंगे। उक्त कार्यक्रम में अनेक लोग शामिल हुए जिसके प्रकाश सैनी, उत्कर्ष सिंह, अमन खैरवार, रचना गौतम, शबनम और नकवी उपस्थि रहें।


