उत्तर प्रदेश के समग्र एवं तीव्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम अध्याय का शुभारम्भ
जनपद हरदोई के बिलग्राम में मल्लावां कट पर परम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी के कर-कमलों द्वारा उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे ‘गंगा एक्सप्रेस-वे' के लोकार्पण समारोह में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी भी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद मौजूद रहे।

मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि जिस प्रकार माँ गंगा अपने अमृततुल्य जल से इस पावन धरा को अभिसिंचित कर समृद्धि प्रदान करती हैं, उसी प्रकार यह एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं को नया कलेवर और वैश्विक स्वरूप प्रदान करेगा। हमारा दृढ़ विश्वास है कि यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश की 'इकोनॉमिक लाइफलाइन' बनकर निवेश, परिवहन एवं क्षेत्रीय विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी प्रयागराज को देश की राजधानी से सुगमतापूर्वक जोड़ने वाला यह महा-प्रोजेक्ट 'डबल इंजन' सरकार के संकल्प, समर्पण और समग्र विकास की दृष्टि का जीवंत दर्पण है।


