सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट में हुआ SFI एलुमनी अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन
नोएडा: सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने 31 जनवरी 2026 को अपने भव्य ऑडिटोरियम में SFI एलुमनी अवॉर्ड्स 2026 का सफल आयोजन किया। यह प्रतिष्ठित समारोह उन सत्तर से अधिक एलुमनाई एलुमनी को सम्मानित करने हेतु समर्पित रहा, जिन्होंने उद्योग, शिक्षा एवं डिज़ाइन रिसर्च के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर फैशन एवं डिज़ाइन उद्योग के सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
यह गरिमामय कार्यक्रम सत्यम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की माननीय अध्यक्ष डॉ. स्नेह सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ तथा सीए डॉ. प्रदीप गुप्ता के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट की प्राचार्या डॉ. नीतू मल्होत्रा के नेतृत्व और प्रेरणा ने और अधिक विशेष बनाया, जिनकी प्रतिबद्धता विद्यार्थियों को उद्योग-उन्मुख शिक्षा प्रदान करने की दिशा में निरंतर रही है।
इस अवसर पर डिज़ाइन एवं फैशन उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठित गेस्ट ऑफ़ ऑनर की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें शामिल थे सुश्री शशि नांगिया, चेयरपर्सन, स्वाति एक्सिम प्राइवेट लिमिटेड, अंकित जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर, टेलीफोन यार्न्स, नीलम थ्रेड प्राइवेट लिमिटेड, दीपक महाजन, जनरल मैनेजर, SVM ग्लोबल एवं को-फाउंडर, न्यूएवो डेमास, सुश्री शुभांगी साध, फाउंडर एवं क्रिएटिव डायरेक्टर, ली कॉन्सेप्ट, सुश्री पारुल नाग, लीवा स्टूडियो मैनेजर तथा यथार्थ, SVM ग्लोबल।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं ओपन माइक सत्र ने माहौल को जीवंत और प्रेरणादायक बना दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण एलुमनी को प्रतिष्ठित SFI एलुमनी ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित करना रहा, जो उनकी कड़ी मेहनत, नवाचार और उद्योग में योगदान का प्रतीक है। सम्मान समारोह के उपरांत आयोजित “वॉक ऑफ़ फ़ेम” ने एलुमनी की सफलता, नेतृत्व और प्रेरणादायी यात्रा को दर्शाया, जो वर्तमान विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त प्रेरणा का स्रोत बना।
SFI एलुमनी अवॉर्ड्स 2026 ने सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट की सशक्त एलुमनी नेटवर्क, उद्योग से गहरे संबंध और रचनात्मक एवं सामाजिक रूप से उत्तरदायी पेशेवरों के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रभावशाली रूप से उजागर किया।


