नोएडा: निशुल्क थैलेसीमिया माइनर टेस्ट जांच शिविर का हुआ आयोजन
नोएडा।PNI News। भारतीय सिंधु सभा उत्तर प्रदेश द्वारा पहली बार नोएडा में निशुल्क थैलेसीमिया माइनर टेस्ट जांच शिविर का आयोजन अग्रसेन भवन सेक्टर 33 में किया गया। थेलीसीमिया माइनर एक अनुवांशिक बीमारी है। जिस से डरने की अवश्यकता नही लेकिन सचेत रहने की है। क्योंकि माता पिता दोनो अगर थेलीसेमिया माइनर हैं तो उनसे होने वाले बच्चे थैलीसीमिया मेजर पैदा होंगे, जो की एक बहुत ही तकलीफ देह बीमारी है। इसी लिए इस तरह के जन जागरण अभियान व जांच के द्वारा थैलीसीमिया मेजर को रोका जा सकता है। भारतीय सिंधु सभा देशभर में विगत 42 वर्षों से समाज सेवा का कार्य करती आ रही है उसी कड़ी में प्रदेश भर में थैलेसीमिया जैसी खतरनाक बीमारी के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए संस्था प्रयासरत है।

उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेश जोतवानी ने बताया के मुंबई के संस्थान तोलानी सेवा संकल्प के दादा थदाराम तोलानी के द्वारा देश भर में यह आयोजन किया जाता है। नोएडा में भी यह आयोजन भारतीय सिंधु सभा के सहयोग से किया गया है जिसमें नोएडा ग्रेटर नोएडा इंदिरापुरम वैशाली आदि के 50 परिवारों ने जांच शिविर में भाग लिया।
शिविर में निशुल्क शुगर और बीपी की जांच भी की गई व जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत वाध्या, श्याम अंबवानी, अशोक वाध्या, प्रेम प्रकाश, चित्रा सहजवानी, किशोर दतवानी, कविता अंबवानी, गीता लालवानी, आंचल अंबवानी, प्रमोद दासवानी, एल बी सिंह, राकेश कोहली, मोहम्मद आज़ाद, अमित जोतवानी, शंकर कालरा, देवेंद्र शर्मा, प्रशांत लालवानी, सव्य अंबवानी आदि ने सहयोग किया। मुंबई से थडा राम तोलानी व जवाहर ए दुदानी व महेंद्र सिंह ने जांच कार्य में सहयोग दिया।


