भारत को जानो प्रतियोगिता में 40 छात्र - छात्राओं ने लिया भाग

भारत को जानो प्रतियोगिता में 40 छात्र - छात्राओं ने लिया भाग

नोएडा। भारत विकास परिषद नॉएडा शाखा द्वारा सेक्टर 33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन पर भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम में शहर के 10 स्कूलों के लगभग 40 छात्र - छात्राओं ने भाग लिया।

भारत को जानो प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में - 
बाल भारती पब्लिक स्कूल ने प्रथम, भाउराव देवरस स्कूल ने द्वितीय एवं इंडस वैली पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भारत को जानो प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में - 
रामाज्ञा पब्लिक स्कूल ने प्रथम, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल ने द्वितीय एवं मॉडर्न स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भारत विकास परिषद, नॉएडा शाखा के सचिव अनुज मंगल ने बताया कि इन तीनों कार्यक्रमों की विजेता टीमें 30 अक्टूबर को होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में नोएडा का प्रतिनिधित्व करेंगी। परिषद के अध्यक्ष केशव गंगल जी ने बताया की भारत को जानो प्रतियोगिता का उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना है एवं अपने देश के बारे में जागृत करना है।