सीमा सचिन की बदहाल हालत की खबर पे अमित जानी ने बढ़ाया मदद का हाथ
अमित जानी ने नोयडा मे सडक पे दौड़ते हुए वायरल प्रदीप मेहरा को भी दी थी एक लाख की सहायता।
नोएडा। पाकिस्तान मे अंजू की मदद के लिए हाथ बढ़ रहे है तो इधर सचिन सीमा ने कहा है कि वे पुलिस की इन्वेस्टीगेशन के कारण काम धंधे पे नही जा रहे है जिस कारण उनके खाने तक के लाले पड़े है ये खबर जैसे ही वायरल हुई उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने सीमा सचिन के लिए मदद का हाथ बढ़ाते हुए उन्हे अपने फिल्म प्रॉडेक्शन हाउस जानी फायरफॉक्स में अभिनय का ऑफर दिया है।
ज्ञात हो कि अमित जानी ने हाल ही मे मुंबई मे फिल्म प्रोडेक्शन हाउस बनाया है और और उदयपुर मे हुई दर्ज़ी कन्हैया लाल साहू की हत्या पे A Tailor Murder Story के नाम से फिल्म बना रहे है जिनकी रिलीज नवम्बर मे होनी है। अमित जानी ने सीमा सचिन को ऑफर दिया कि यदि वे उनके प्रोडेशन मे काम करे तो वे उनको लाखो रुपये मेहनताना दे सकते है।


