नेपाल दुर्घटना में हुए मृत युवको के परिजनो ने दी आंदोलन की चेतावनी
गाजीपुर नेपाल विमान दुर्घटना में मृत परिजनों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार की देर शाम कासिमाबाद एसडीएम को पत्रक शौप कर जल्द से जल्द शव परिजनों को सौंपने की मांग की। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने मौत पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।
शुक्रवार की देर शाम नेपाल हादसे में मृतकों के परिजन सहित सैकड़ों ग्रामीण कासिमाबाद एसडीएम के आवास पर पहुंचकर अपने पुत्रों के शव लाने की मांग करने लगे। परिजनों का कहना था कि हमारे के परिजन 16 जनवरी से ही काठमांडू पहुंचे हैं अब तक शव शिनाख्त के लिए नहीं दिखाया गया है हमारे परिजनों को कभी हॉस्पिटल तो कभी भारतीय दूतावास तो कभी होटल घुमाया जा रहा है । अभी तक कोई स्थाई सूचना या जगह नहीं बताया जा रहा। बस परिजन वहां भटक रहे। सरकार में बैठे लोग सिर्फ और सिर्फ हमारे दुख में कर रहे हैं राजनीति कासिमाबाद एसडीएम के आश्वासन पर भी कोई स्थाई सूचना नहीं मिलता है तो परिजन सहित सैकड़ों ग्रामीण पार्थिव शरीर का इंतजार करेंगे अगर स्थाई सूचना नहीं मिली तो रविवार को भूख हड़ताल एवं आंदोलन पर बाध्य होंगे । कासिमाबाद में कासिमाबाद एसडीएम वीर बहादुर यादव ने बताया कि भारतीय दूतावास की टीम लगी हुई है शनिवार की दोपहर से शव की शिनाख्त का कार्य शुरू हो जाएगा और सोमवार तक किसी हालत में मृतक के परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया जाएगा ऐसा सूचना मिला है ।


