गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर बरेसर पुलिस ने सेमउर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड के पास शुक्रवार की भोर में गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को एक देसी तमंचा 315 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ धर दबोचा।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार के भोर में पुलिस मय टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान मुखबिर की सूचना मिली की दो गैंगस्टर एक्ट के आरोपी कहीं भागने की फिराक में है ।मुखबिर की सूचना पर सेमउर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड के पास दो अभियुक्तों को दौड़ाकर पकड़ लिया । तलाशी के दौरान एक अदद देसी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस द्वारा पूछताछ में आशीष जायसवाल(20) वर्ष पुत्र राजकुमार जयसवाल निवासी ग्राम केथौली थाना नरही बलिया हाल पता मोहमदपुर मटवा थाना बरेसर ,रामबदन राजभर(25) वर्ष पुत्र स्व राम कुंवर राजभर निवासी चकक मरौरा थाना नोनहरा होना बताया। बरेसर थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा, आरक्षी चालक सुधीर कुमार शुक्ला आरक्षी दुर्गेश खरवाल शामिल रहे


