ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मनाया अनोखा जन्मदिन, जनप्रतिनिधियों को दिखाया आईना
गाजीपुर बिरनो विकास खण्ड अन्तर्गत सरदरपुर के प्रधान प्रतिनिधि विजय नारायण चौहान ने सोमवार को अपना जन्मदिन अनूठे तरीके से मनाया। जहां जन्मदिन पर अक्सर लोग अच्छे आलीशान होटलों व प्रतिष्ठानों में केक काटकर मनाते हैं वहीं विजय नारायण चौहान ने इस कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए गरीब असहाय व विधवा महिलाओं को कंबल वितरण कर व मिठाई खिलाकर अपना जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि विजय नारायण चौहान ने कहा कि मैंने गरीब बस्ती में जन्मदिन नहीं मनाया बल्कि गरीबों के बीच रहकर मुझे जो एहसास हुआ जिससे लगा कि ये मेरे लिए गरीब बस्ती नहीं ईश्वरीय है, जहां मुझे आत्मीयता की बरसात मिली जो किसी स्वर्ग से बढ़कर है और हृदय से लगाकर दुआएं मिली जो मेरे लिए अमूल्य निधि से कम नहीं फिर इस ईश्वरीय बस्ती के चरणों में कौन अपना जन्मदिन नही मनाएगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता कुंवर रमेश सिंह, पप्पू ने कहा कि गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने से इंसानियत की मिसाल कायम होती है। युवाओं को इस बारे में सोचकर इंसानों के लिए काम करना चाहिए। 251 ग्रामीणों को कंबल वितरण किया गया।

यह कार्यक्रम इसलिए भी चर्चा का केंद्र बना रहा कि इतिहास के पन्ने में दर्ज आल्हा रुदल की कहानी को भी ग्रामीणों के बीच रखा गया ।
संगीत के माध्यम से आल्हा गायक राम मालम सिंह मधुर ने आल्हा गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रणजीत चौहान, विजय राजभर, गोवर्धन बिंद, श्याम नारायण राजभर, पूर्व राज्य मंत्री रमाशंकर राजभर, गोरख राजभर, ग्राम प्रधान राकेश यादव, कैलाश यादव ,रामनिवास यादव, विपुल खरवार,
रामकृत यादव ,इंद्रजीत यादव, सदानंद राम मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सिंह चौहान और संचालन देवेंद्र चौहान एडवोकेट ने किया कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र चौहान ने आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों और ग्राम वासियों का आभार प्रकट किया।


