प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लहुरापुर मे लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लहुरापुर मे लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

गाजीपुर बिरनो विकासखंड अंतर्गत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लहुरापुर में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो के अधीक्षक सी पी मिश्रा के निरीक्षण में प्रातः 10:40 पर ताला बंद पाया गया इस पर यहां तैनात फार्मासिस्ट अनिल कुमार, दिनेश कुमार यादव ,मुन्ना प्रसाद, विजय लक्ष्मी राय का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने का पत्र अधीक्षक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रेषित किया है आपको बता दें कि ग्रामीणों ने बताया कि जुलाई माह से यहां प्रभारी चिकित्सक का स्थानांतरण अन्यत्र जगह हो गया अन्य कर्मचारी मनमाने ढंग से अस्पताल खोलते बंद करते हैं कभी भी सभी कर्मचारी उपस्थित नहीं होते हैं रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले के अलावा अन्य दिन कर्मचारी गायब रहते हैं दिल से इस स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा सुविधा एवं दवाएं ग्रामीणों को प्राप्त करने में समस्या उत्पन्न होती है अधीक्षक सीपी मिश्रा ने बताया कि इस अस्पताल के कर्मचारियों के समय से अस्पताल नहीं खोलने की शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया निरीक्षण में ताला बंद मिलने पर यहां तैनात सभी कर्मचारियों के वेतन बाधित करने की कार्रवाई की जा रही है l